Blog

“टॉम एंड जेरी” से प्रेरित हैं अक्षय कुमार के एक्शन सीन, बोले – ‘ये बच्चों के लिए नहीं, सबसे हिंसक शो है’

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि उनके कुछ सबसे साहसी एक्शन स्टंट की प्रेरणा किसी हॉलीवुड हीरो से नहीं, बल्कि प्रसिद्ध कार्टून टॉम एंड जेरी से मिली है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि यह शो भले ही बच्चों के लिए बनाया गया हो, लेकिन असल में इसमें “बेहद हिंसा और ब्रूटल एक्शन” भरा है।

यह बयान उस वक्त आया जब सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय की एक पुरानी स्टंट क्लिप को टॉम क्रूज़ की मिशन इम्पॉसिबल फिल्म से तुलना की। अक्षय ने वर्षों पहले एक ऐसा ही खतरनाक स्टंट किया था जिसमें वह बिना ज्यादा सुरक्षा उपायों के एक जहाज़ से लटकते नजर आए थे।

अक्षय बोले, “मुझे टॉम एंड जेरी देखना बहुत पसंद है। ये बहुत हिंसक शो है। बच्चों के लिए बताया जाता है, लेकिन इसमें इतना एक्शन है कि मैंने इसकी कुछ चीज़ें अपनी फिल्मों में दोहराई हैं।”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *